रांची के मुरहा गाँव में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, वायोधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने बांटी शैक्षणिक सामग्री और इमरजेंसी लाइट

1 Min Read
वायोधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने बांटी शैक्षणिक सामग्री
Spread the love

Ranchi: रांची के मुरहा गाँव में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब वायोधा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से बच्चों के लिए एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बच्चों के बीच ड्रॉइंग कॉपी, कलर पेंसिल, शार्पनर सहित कई जरूरी शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य साफ था—बच्चों की रचनात्मकता को नई उड़ान देना और उनकी पढ़ाई को और बेहतर बनाना. ग्रामीण इलाके में बिजली की समस्या को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने बच्चों को इमरजेंसी लाइट भी उपलब्ध कराई, ताकि वे रात के समय भी बिना किसी परेशानी के पढ़ाई जारी रख सकें और अपने जरूरी काम आसानी से पूरा कर सकें.

इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी योगाचार्य ऋषिकेश, ट्रस्ट सदस्य साहिल श्रीवास्तव, अभय राज, मनीष कुमार और मुस्कान कुमारी मौजूद रहे. सभी सदस्यों ने बच्चों से बातचीत की, उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया और उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

गौरतलब है कि वायोधा फाउंडेशन ट्रस्ट शिक्षा, योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा जैसे कई क्षेत्रों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है.

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *