CBSE RESULT : इस दिन आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, देखें लेटेस्ट अपडेट…

2 Min Read
CBSE RESULT : इस दिन आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, देखें लेटेस्ट अपडेट...
Spread the love

Ranchi : CBSE विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है. CBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर कई अपडेट सामने आये है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं और 12वीं के नतीजे मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकते है. यानी की 6 से 11 मई के बीच रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/ या https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. बताते चलें कि 18 अप्रैल तक सीबीएसई बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा. इसके बाद बोर्ड रिजल्ट की तैयारी में जुट जाएगा. जिसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा.

38 लाख छात्र रिजल्ट का कर रहे हैं इंतजार

बता दें कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं के करीब 38 लाख छात्र नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. इसमें 10वीं कक्षा के करीब 21 लाख और 12वीं कक्षा के 17 लाख छात्र शामिल हैं. 10वीं कक्षा के 21.8 लाख छात्रों में से लड़कियों की संख्या लगभग 9.4 लाख है. वहीं 12वीं कक्षा के 16.8 लाख छात्रों में से छात्राओं की संख्या करीब 7.4 लाख है. 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी.

सबसे पहले छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/ या https://www.cbse.gov.in/ पर जाना है.

इसके बाद छात्र होमपेज पर जाएं और सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.

फिर छात्र सीबीएसई 10वीं/12वीं रोल नंबर के साथ लॉगिन करें.

इसके बाद सीबीएसई मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

फिर छात्र आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *