बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, आदिवासी गौरव को किया नमन

1 Min Read
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
Spread the love

झारखंड के ऐतिहासिक गांव उलिहातू में आज एक खास और गर्व का मौका देखने को मिला. भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का माहौल था. वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे. अपने दौरे के दौरान उन्होंने उलिहातू में स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया.

इस मौके पर उन्होंने बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात की. बातचीत के दौरान उन्होंने उनके हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं व जरूरतों के बारे में जानकारी ली. उपराष्ट्रपति ने भरोसा दिलाया कि सरकार आदिवासी समाज के विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

उपराष्ट्रपति का यह दौरा स्थानीय लोगों के लिए न केवल ऐतिहासिक रहा, बल्कि सम्मान और गर्व का भी प्रतीक बना. इस दौरान पूरे इलाके में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *