..और चतरा में ऐसे नाकाम हुई नक्सली साजिश, अमेरिकन पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ 4 गिरफ्तार

1 Min Read
..और चतरा में ऐसे नाकाम हुई नक्सली साजिश, अमेरिकन पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ 4 गिरफ्तार
Spread the love

Chatra : चतरा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. दरअसल पिपरवार थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति) के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से अमेरिकन पिस्टल, जिंदा कारतूस व कई हथियार बरामद हुए है.

मामले की जानकारी देते हुए एसपी विकास कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान मासी तिग्गा (29), विफा ओरांव (25), विकास ओरांव (22) और किरण नागरवाल (42) के रूप में हुई है. उनके पास से जब्त किए गए सामान में दो अमेरिका निर्मित पिस्तौल, दो मैगजीन और जिंदा कारतूस शामिल हैं.

साथ ही ये भी बताया कि सीपीआई (माओवादी) से अलग हुए एक समूह, तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) के सदस्यों को टंडवा के एसडीपीओ प्रभात रंजन के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने पिपरवार पुलिस स्टेशन इलाके से गिरफ्तार किया था.

SP विकास कुमार पांडे ने बताया कि वे टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्रों के अलावा रांची जिले के खलारी, मैक्लुस्कीगंज, बुढ़मू और रातू थाना क्षेत्रों में खनन और बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों से जुड़े कारोबारियों से जबरन वसूली में शामिल थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *