‘X’ यूजर्स को फिर से लगा झटका, अब पोस्ट, लाइक और रिप्लाई करने के भी देने होंगे पैसे…

Spread the love

New Delhi : एलन मस्क ने ‘X’ यूजर्स को फिर से झटका दिया है. दरअसल मस्क ने ऐलान करते हुए कहा है कि अब सोशल मीडिया ‘X’ पर पोस्ट, लाइक और रिप्लाई करने के लिए पैसे देने होंगे. साथ ही ये भी कहा कि ये एक मामूली राशि होगी. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसकी फीस क्या होगी. बताते चलें कि इससे पहले मस्क ने ‘X’ की पेड सर्विसेज लॉन्च की और ब्लू टिक को शुल्क आधारित किया. गौरतलब है कि पहले ब्लू टिक कुछ शर्तें के साथ फ्री में मिलता था.
इसकी क्यों पड़ी जरूरत
मस्क का मानना है कि फीस लगाने के बाद बॉट और फेक अकाउंट्स से होने वाले पोस्ट में कमी आएगी, क्योंकि फिलहाल कोई भी नया अकाउंट बनाकर किसी के भी पक्ष में पोस्ट कर रहा है. एलन मस्क ने कहा है कि बॉट को रोकने का यही एकमात्र तरीका है.
‘X’ की नई पॉलिसी के मुताबिक एक्स पर पोस्ट करने, किसी के पोस्ट को लाइक करने, किसी पोस्ट को बुकमार्क और किसी पोस्ट पर रिप्लाई करने के लिए पैसे देने होंगे. फ्री में आप सिर्फ किसी अकाउंट को फॉलो कर सकेंगे. इस पॉलिसी की टेस्टिंग लंबे समय से प्लेटफॉर्म पर स्पैम को रोकने के लिए हो रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top