Realme 16 Pro Series भारत में लॉन्च, मिलेगा 200MP का रियर कैमरा, 7000mAh की बड़ी बैटरी
Realme 16 Pro Series Launched in India: चाइनीज टेक कंपनी Realme ने आज अपनी नयी Realme 16 Pro Series भारत में लॉन्च कर दी है. किफायती कीमत में लॉन्च हुई इस सीरीज में दो मॉडल्स Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ शामिल हैं. दोनों ही मॉडल्स 200MP कैमरे से लैस हैं. साथ ही दोनों मॉडल में 7000mAh बैटरी दी गई है. ऐसे में अगर आप भी स्टाइलिश लुक, मॉडर्न डिजाइन और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Realme 16 Pro अच्छा ऑप्शन है. सबसे खास बात तो लॉन्च होते ही इन मॉडल्स पर कंपनी ऑफर भी दे रही है. आइए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत.
रियलमी 16 प्रो सीरीज की कितनी है कीमत?
रियलमी 16 प्रो सीरीज के दोनों ही मॉडल्स तीन वेरिएंट ऑप्शन 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB में लॉन्च हुए हैं. कीमत कि बात करें, तो रियलमी 16 प्रो के बेस वेरिएंट 8GB+128GB की कीमत 31,999 रुपये, मिड वेरिएंट 8GB+256GB की कीमत 33,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB+256GB की कीमत 36,999 रुपये है. वहीं, रियलमी 16 प्रो+ के बेस वेरिएंट 8GB+128GB की कीमत 39,999 रुपये, मिड वेरिएंट 8GB+256GB की कीमत 41,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB+256GB की कीमत 44,999 रुपये है.
दोनों ही मॉडल की प्री-बुकिंग आज से ही फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू हो गई है, जबकि इनकी सेल 9 जनवरी से शुरू होगी. वहीं, कंपनी इन मॉडल्स पर लॉन्च ऑफर दे रही है. बेस मॉडल रियलमी 16 प्रो पर 3000 रुपये और तो मॉडल रियलमी 16 प्रो+ पर 4000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है.
रियलमी 16 प्रो सीरीज में मिलेंगे ये कलर ऑप्शन
रियलमी 16 प्रो 5जी में Master Gold, Pebble Grey और Orchid Purple कलर ऑप्शन मिलेगा, जबकि Realme 16 Pro+ 5G में Master Gold, Master Gray और Camellia Pink शेड्स ऑप्शन मिलेंगे.
क्या है सीरीज की खासियत?
डिस्प्ले: Realme 16 Pro+ 5G में जहां 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, तो वहीं बेस मॉडल Realme 16 Pro 5G में 6.78-इंच का डिस्प्ले दिया गया है. दोनों ही मॉडल के डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं. इसमें IP69-रेटेड वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस भी दिया गया है.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए दोनों ही मॉडल्स में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. हालांकि, रियलमी 16 प्रो में जहां 8MP का सेकेंडरी अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, तो वहीं रियलमी 16 प्रो+ में 50MP का सेकेंडरी अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. दोनों ही मॉडल्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए, रियलमी 16 प्रो+ में जहां 4nm प्रोसेस वाला Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, तो वहीं बेस मॉडल रियलमी 16 प्रो में MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोसेसर दिया गया है. दोनों ही मॉडल Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेंगे. इसके अलावा, दोनों मॉडल्स में ओवरहीटिंग से बचाने के लिए एयरफ्लो VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है.
बैटरी: दोनों सीरीज में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है.

