Dhurandhar 2 ने तोड़े रिकॉर्ड, पुष्पा 2 को छोड़ा पीछे, सिर्फ 2 दिन में 200 करोड़ क्लब में एंट्री

2 Min Read
धुरंधर 2
Spread the love

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है. रिलीज के दूसरे ही दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर रहा है.

दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये

फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी. वहीं, दूसरे दिन भी इसकी रफ्तार बरकरार रही और फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. खास बात यह है कि यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है.

धुरंधर 2 ने इन फिल्मों के कलेक्शन को पछाड़ा

वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन कि बात करें, तो धुरंधर 2 ने ग्लोबली करीब 240 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के मामले में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. इसने प्रभास की फिल्म The Raja Saab के दो दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (208.38 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है.

इतना ही नहीं, फिल्म ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर Pushpa 2 के दूसरे दिन के हिंदी कलेक्शन को भी मात दे दी है. Pushpa 2 के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 56.9 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि धुरंधर 2 ने इससे काफी ज्यादा कलेक्शन किया है.

इसके अलावा, शाहरुख खान की फिल्म Jawan ने दूसरे दिन 46.23 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ऐसे में धुरंधर 2 का प्रदर्शन इन दोनों बड़ी फिल्मों से लगभग दोगुना रहा है.

तेजी से आगे बढ़ती इस फिल्म की नजर अब आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड तोड़ने पर है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ और मजबूत होती जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *