रांची नगर निगम चुनाव: पार्षद पद के 76 नामांकन रद्द, 390 अभ्यर्थी अब चुनावी दौड़ में

2 Min Read
नगर निगम चुनाव
Spread the love

Ranchi Municipal Election: रांची नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई. पार्षद पद के लिए दाखिल किए गए 466 नामांकन पत्रों में से स्क्रूटनी के बाद 76 आवेदन अमान्य घोषित कर दिए गए हैं. इसके साथ ही अब 390 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या 242 है.

जांच किए गए नामांकन पत्र

निर्वाचन आयोग के तय मानकों के अनुसार समाहरणालय स्थित कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच की गई. अधिकारियों ने दस्तावेजों की वैधता, शपथ पत्र, प्रस्तावक-समर्थक से जुड़े विवरण और अन्य आवश्यक बिंदुओं की बारीकी से पड़ताल की. मेयर पद के लिए दाखिल सभी 19 नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं. इनमें पांच महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. वहीं, नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 390 अभ्यर्थी अब चुनावी दौड़ में हैं.

बुंडू में 50 उम्मीदवार योग्य

बुंडू नगर पंचायत में भी नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है. यहां अध्यक्ष पद के लिए सात और वार्ड पार्षद पद के लिए 50 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं, जिनमें 27 महिलाएं शामिल हैं. निर्वाचन विभाग ने बताया कि अब नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *