Jio Recharge Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio की सर्विस का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं. ऐसे में करोड़ों यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जियो भी उन्हें अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. जियो के पोर्टफोलियो में 14 दिनों के प्लान्स से लेकर 365 दिनों वाले प्लान्स भी शामिल हैं. इनमें अलग-अलग कीमत पर कंपनी अलग-अलग बेनिफिट्स यूजर्स को दे रही है. हालांकि, कई यूजर्स ऐसे हैं, जो सिर्फ 28 दिन वाला प्लान रिचार्ज करना पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण गलत प्लान सेलेक्ट कर लेते हैं. ऐसे में आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको फायदा ही फायदा मिलेगा.
जियो का 349 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 349 Recharge Plan
रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई सारे 28 दिन वाले प्लान अलग-अलग कीमत पर लिस्टेड है. इन प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स भी अलग होते हैं. किसी में कम डेटा तो किसी में भर-भर कर बेनिफिट्स मिलते हैं. लेकिन जियो के 349 रुपये वाले प्लान में आपको न तो डेटा में कमी मिलेगी और न ही बेनिफिट्स में. इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ-साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली फ्री 100 SMS का फायदा मिलेगा. यानी कि 28 दिन तक बिना किसी टेंशन के जितनी चाहे उतनी बात करिए और जितनी चाहे उतने SMS भेजिए. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में डेली 2GB डेटा का फायदा कंपनी दे रही है. ऊपर से अगर आप 5G यूजर हैं, तो फिर क्या ही बात. क्योंकि, कंपनी 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि रगड़ कर इंस्टाग्राम स्क्रॉल करिए या फिर जितना मन उतना ऑनलाइन OTT देखिए, आपका डेटा 28 दिन तक खत्म नहीं होगा.
मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
अब कॉलिंग-डेटा तो अनलिमिटेड मिल गया, लेकिन अपने इस प्लान में जियो कई सारे बेनिफिट्स भी अनलिमिटेड दे रही है. जैसे कि 3 महीने तक के लिए JioHotstar का फ्री में मोबाइल/टीवी सबसक्रिप्शन, JioTV का फ्री एक्सेस, 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज, JioHome का नया कनेक्शन लेने पर 2 महीने तक का फ्री ट्रायल और तो और पूरे 18 महीने के लिए Gemini AI का फ्री एक्सेस मिलेगा. यानी कि सिर्फ 349 रुपये में ढेर सारे फायदे.
