Viral Video: ऐसी चोरी देख माथा पकड़ लेंगे आप, एग्जॉस्ट फैन में अटका चोर कि मदद के लिए बुलानी पड़ गई पुलिस

4 Min Read
कोटा में एक चोर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चोर को रेस्क्यू करने के लिए पुलिस बुलनी पड़ गई.
Spread the love

Viral Video: आपने चोरी करने के कई शातिर तरीकों के बारे में सुना होगा और हैरान भी हुए होंगे. लेकिन आज जिस तरीके के बारे में हम बताने वाले हैं, उसे जानकर आप माथा ही पकड़ लेंगे. क्योंकि, आपने न आज तक चोरी के इस तरीके के बारे में सुना होगा और न देखा होगा, जहां चोर घर में घुसा तो चोरी करने के लिए था, लेकिन फिर अपनी ही जान बचाने के लिए उसे घर वाले और पुलिस की ही मदद लेनी पड़ी. दरअसल, एक चोर चोरी के इरादे से एक घर में घुसा, लेकिन उसने दरवाजे-खिड़को को छोड़ किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन का रास्ता चुना, जो उसके लिए ही मुसीबत बन गई. क्योंकि, किचन में लगा एग्जॉस्ट फैन का छेद इतना छोटा था, कि बेचारा चोर उसमें ही फंस गया और बाद में घर के मालिक को पुलिस बुलाकर उसे रेस्क्यू करवाना पड़ा. वहीं, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है मामला?

यह मामला राजस्थान के कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रताप नगर इलाके का है. जहां एक चोर रात 1 बजे चोरी करने के इरादे से एक घर में घुसने की कोशिश की. वहीं, घर में उस वक्त कोई भी मौजूद नहीं था, सभी सदस्य खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए गए हुए थे. ऐसे में खाली घर में घुसने के लिए चोर ने किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन का रास्ता चुना, लेकिन अपनी इसी बेवकूफी के चलते वह उसमें करीब 1 घंटे तक फंसा रह गया. क्योंकि, एग्जॉस्ट फैन का छेद छोटा था. वहीं, जब घर के सभी सदस्य खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौटे, तो उन्होंने चोर को एग्जॉस्ट फैन में फंसा देख अपने पड़ोसी और पुलिस को इस बात खबर दी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर उस चोर को उस छेद से निकाला औr फिर पकड़ कर थाने ले गई.

वहीं, बताया जा रहा है कि चोर अपने एक साथी के साथ वहां चोरी करने गया था और उन्होंने घर में घुसने के लिए एग्जॉस्ट फैन का तरीका अपनाया. लेकिन यह तरीका उनका फेल हो गया और एक चोर एग्जॉस्ट फैन में फंस गया. ऐसे में जब घर के लोग आए और शोर मचाया गया, तो दूसरा चोर मौके से फरार हो गया.

वायरल हो गया वीडियो

वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद से ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. साथ ही यूजर्स चोर के मजे ले रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *