मोटोरोला अपनी Edge सीरीज का पहला स्मार्टफोन 2026 में लॉन्च करने की तैयारी में है. Motorola Edge 70 Fusion अब Flipkart पर नजर आया है, जिससे इसके नाम और कलर ऑपशन्स कन्फर्म हो गए हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक मॉडल के ऑफिशियल लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि मोटोरोला का ये नया मॉडल जल्द ही भारत में एंट्री ले सकता है.
डिजाइन और कलर ऑप्शन
Flipkart पर जारी टीजर के मुताबिक, 23 फरवरी को फोन से जुड़े और डिटेल्स रिवील किए जाएंगे. टीजर में डिजाइन और बड़ी बैटरी पर खास जोर दिया गया है.
फोन लेदर-इंस्पायर्ड फिनिश के साथ Pantone द्वारा चुने गए कलर्स में आ सकता है, जिनमें Blue Surf, Country Air और Silhouette शामिल हैं. लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Orient Blue और Sporting Green जैसे कलर भी देखने को मिल सकते हैं.
साथ ही, इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगा.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
लीक हुई मार्केटिंग इमेज के मुताबिक, Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह फोन 12GB रैम के साथ आएगा, जबकि 8GB रैम वेरिएंट भी अवेलेबल हो सकता है.
यह कॉन्फिगरेशन मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस देने की ओर इशारा कर रहा है.
डिस्प्ले और डिजाइन डिटेल
फोन में 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन मिल सकता है.
डिजाइन कि बात करें, तो इसमें स्लिम प्रोफाइल, कर्व्ड एज और टेक्सचर्ड बैक पैनल होगा, जिसके बीच में Motorola का लोगो दिया जाएगा.
पीछे की तरफ थोड़ा उभरा हुआ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें तीन कैमरा कटआउट और LED फ्लैश मौजूद रहेगा. पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए जा सकते हैं.
फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले और पतले बेजल्स के साथ सेंटर में होल-पंच कैमरा दिखाई देता है.
कैमरा और बैटरी
Motorola Edge 70 Fusion में 50MP का Sony Lytia प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.
बैटरी कि बात करें, तो इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.
यह भी पढ़ें: Realme P4 Lite लॉन्च, 9,999 रुपये में मिलेगी बड़ी बैटरी
