Jio का नया धमाका: एक ही रिचार्ज में दे रहा Amazon Prime समेत 12+ OTT प्लेटफॉर्म फ्री, साथ में कॉलिंग-डेटा भी
Jio OTT Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स को अलग-अलग कीमत पर कई सारे प्लान्स ऑफर करती है, जिसमें मंथली से लेकर एनुअल वैलिडिटी, अनलिमिटेड डेटा और भी कई बेनिफिट्स यूजर्स को मिलते हैं. ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक और प्लान लेकर आ गई है, जिसमें यूजर्स को एक ही प्लान में 12 OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलेगा. इसमें Amazon Prime से लेकर SonyLIV और भी कई OTT प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं. ऐसे में अगर आप जियो यूजर हैं और ओटीटी देखना पसंद करते हैं, तो फिर ये प्लान आपके लिए सही है.
जियो का नया एंटरटेनमेंट प्लान
जियो ने अपने इस प्रीपेड प्लान की कीमत 500 रुपये रखी है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस दौरान यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और प्रतिदिन 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, यूजर्स जियो 5G सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें डेली लिमिट की चिंता नहीं करनी होगी, क्योंकि 5G पर अनलिमिटेड डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है.
ये OTT प्लेटफॉर्म्स फ्री में देख सकेंगे यूजर्स
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT पैक है. जियो इसमें एक-दो नहीं, बल्कि 12 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है. इसमें Prime Videos (मोबाइल एडीशन), JioHotstar (मोबाइल/टीवी), YouTube Premium, Sony LIV, ZEE5, JioTV, Discovery+, Lionsgate Play, Sun NXT, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं. यानी फिल्मों, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स का पूरा खजाना एक ही प्लान में मिलेगा.
OTT के साथ मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
इस OTT प्लान में सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि कई एडिशनल फायदे भी मिलते हैं. इस प्लान में यूजर्स को 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज दिया जा रहा है, जिससे जरूरी फाइल्स सुरक्षित रखी जा सकती हैं. इसके अलावा, Google Gemini AI Pro का 18 महीनों का फ्री सब्सक्रिप्शन और 2 महीने के लिए JioHome का फ्री ट्रायल कनेक्शन भी इस प्लान का हिस्सा है. यानी कि एक प्लान में आप हजारों रुपये का फायदा उठा सकते हैं.

