Border 2 से गूंजेगा देशभक्ति का सुर, अमृतसर में होगा ‘Jaate Hue Lamhon’ सॉन्ग लॉन्च

3 Min Read
Border 2 से गूंजेगा देशभक्ति का सुर, अमृतसर में होगा ‘Jaate Hue Lamhon' सॉन्ग लॉन्च
Spread the love

Border 2 Song Launch: मूवी लवर्स खासकर देशभक्ति फिल्म पसंद करने वालों के लिए एक बार फिर Border 2 देशभक्ति और भावनाओं से भरपूर सिनेमाई अनुभव लेकर आ रही है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म केवल बड़े पर्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि देश, सेना और जज्बातों से गहरा जुड़ाव भी दिखाती है. मूवी के पहले गाने Ghar Kab Aaoge को मिले जबरदस्त प्यार के बाद अब मेकर्स फिल्म के अगले गाने Jaate Hue Lamhon को खास अंदाज में पेश करने की तैयारी कर चुके हैं.

अमृतसर में होगा ‘Jaate Hue Lamhon’ का भव्य लॉन्च

Ghar Kab Aaoge की सफलता के बाद निर्माताओं ने अगला कदम और भी भावनात्मक बनाने का फैसला किया है. Jaate Hue Lamhon को अमृतसर में लॉन्च किया जाएगा, जहां करीब 10 से 12 हजार भारतीय सेना के जवान और उनके परिवार मौजूद रहेंगे. यह गीत देशभक्ति और भावनाओं का ऐसा संगम है, जो सुनने वालों के दिलों को छू जाएगा और लंबे समय तक याद रहेगा.

‘Ghar Kab Aaoge’ ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज

इससे पहले फिल्म बॉर्डर 2 का गाना Ghar Kab Aaoge राजस्थान के लोंगेवाला–तनोट में लॉन्च किया गया था. इस मौके पर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता और गायक सोनू निगम मौजूद रहे. बता दें कि लोंगेवाला वही ऐतिहासिक जगह है, जहां वास्तविक युद्ध हुआ था और जिस पर पहली मूवी Border आधारित थी. इस लोकेशन पर हुए इवेंट ने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया.

सनी देओल का भावुक पल, सेना से मिला सम्मान

इस आयोजन के दौरान सनी देओल भावुक नजर आए. उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए बताया कि बचपन में फिल्म Haqeeqat देखने के बाद ही उनके मन में देशभक्ति फिल्मों के प्रति गहरा लगाव पैदा हुआ और इसी प्रेरणा ने उन्हें Border जैसी फिल्म चुनने के लिए प्रेरित किया. भारतीय सेना ने भी सनी देओल को उनके दमदार अभिनय और फिल्मों के जरिए देशभक्ति की भावना को मजबूती से सामने लाने के लिए सम्मानित किया.

दशकों तक याद रहने वाली फिल्म बनाने की कोशिश

Border 2 के निर्माता चाहते हैं, कि यह फिल्म और इसके गाने भी पहली Border की तरह आने वाले कई वर्षों तक लोगों के दिलों में बसे रहें. Jaate Hue Lamhon का यह खास और भव्य लॉन्च न सिर्फ फिल्म की भावना को और मजबूत करेगा, बल्कि दर्शकों की उत्सुकता को भी नई ऊंचाई देगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *