झारखंड को बड़ी सौगात: गम्हरिया–चांडिल रेलखंड पर बनेगी तीसरी लाइन

2 Min Read
एआई सांकेतिक तस्वीर
Spread the love

केंद्र सरकार ने झारखंड को बड़ी राहत दी है. कैबिनेट बैठक में गम्हरिया–चांडिल रेलखंड पर तीसरी रेलवे लाइन बनाने को मंजूरी मिल गई है. रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने बताया कि कुल 12,236 करोड़ रुपये के अहम फैसले लिए गए हैं. इसमें गम्हरिया–चांडिल रूट झारखंड के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है. यहां रोज बड़ी संख्या में यात्री और मालगाड़ियां चलती हैं. तीसरी लाइन बनने से ट्रेनों की भीड़ कम होगी, देरी घटेगी और सफर ज्यादा आसान होगा.

और किन परियोजनाओं को मिली मंजूरी?

सरकार ने झारखंड के अलावा कुछ और अहम योजनाओं को भी हरी झंडी दी है:

  • महाराष्ट्र में गोंदिया–जबलपुर रेलवे लाइन,
  • बिहार में पुनारख–किउल रेल लाइन,
  • श्रीनगर में नया एयरपोर्ट टर्मिनल,
  • अहमदाबाद मेट्रो का विस्तार,
  • बिजली क्षेत्र से जुड़ा फैसला,
  • कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर निर्णय,

चार राज्यों को होगा फायदा

सरकार के अनुसार, इन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड के कुल आठ जिलों को लाभ मिलेगा. लगभग 307 किलोमीटर नया रेल नेटवर्क जुड़ेगा. करीब 5,407 गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लगभग 98 लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा.

झारखंड के लिए क्यों जरूरी?

झारखंड खनिज संपदा वाला राज्य है, जहां से बड़ी मात्रा में मालगाड़ियां चलती हैं. नई लाइन बनने से माल ढुलाई तेज होगी और यात्रियों को भी समय पर ट्रेन मिलेगी. कुल मिलाकर यह फैसला राज्य के विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *