दुमकाः झारखंड की उपराजधानी दुमका से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के हाई-प्रोफाइल इलाका डीआईजी ऑफिस के पास मंगलवार की सुबह अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को गोली मार दी।
जानकारी के मुताबिक, अरुण सिंह जैसे ही डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। खून से लथपथ हालत में अरुण सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत दमका सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दुर्गापुर स्थित हॉस्पिटल में रेफर किया गया है.
यहां बताते चलें कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है. उनपर पहले भी दो बार हमला3 हो चुके है. जिनमें से एक बार पहले भी गोली लगी थी.फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.
