झारखंड हज यात्रियों की खिदमत के लिए, झारखंड हज कमेटी के 4 लोग बंगाल रवाना..

2 Min Read
झारखंड हज यात्रियों की खिदमत के लिए, झारखंड हज कमेटी के 4 लोग बंगाल रवाना..
Spread the love

हज 2024 (1445 हिजरी): झारखंड हज यात्रियों का जत्था हज यात्रा के लिए बंगाल रवाना हो गया है. वहां से हज यात्रियों का दल हज यात्रा पर जायेगा.

झारखंड हज कमिटी के 4 लोगों का दल गया है खिदमत करने

झारखंड के हाजियों की परेशानी को देखते हुए झारखंड हज कमिटी के 4  लोग कोलकाता हज हाउस गए हैं. जो 4 लोग हाजियों के खिदमत के लिए लगे हैं उनके नंबर पर किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हज यात्री संपर्क कर सकते है. (+916202071143, +916201131315, +918539026631, +917004456106)

आइये जानते हैं हज के बारे में

हज एक इस्लामिक तीर्थयात्रा है, जो हर साल मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पवित्र शहर मक्का में होता है। हज को इस्लाम के पांच स्तंभों (शहादा, नमाज, रोजा,जकात, हज) में एक महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है। प्रत्येक मुसलमान को चाहे वह पुरुष हो या महिला, अपने जीवनकाल में एक बार यह तीर्थयात्रा अवश्य करनी चाहिए। लेकिन इसके लिए यह भी जरूरी है कि आप आर्थिक और शारीरिक रूप से हज करने में सक्षम हों। तीर्थयात्री तवाफ़ और काबा की परिक्रमा के साथ हज यात्रा शुरू करते हैं। इस दौरान मुस्लिम तीर्थयात्री एहराम नामक सफेद कपड़े पहनकर इस्लाम के पवित्र स्थल काबा की परिक्रमा और प्रार्थना करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *