NEET (UG) परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ियों को ABVP ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, NTA से जांच की मांग

Spread the love

Ranchi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), NEET (UG) परीक्षा-2024 के आयोजन के दौरान राजस्थान के सवाई माधोपुर में हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम का प्रश्नपत्र देने, राजस्थान के ही भरतपुर में डमी कैंडिडेट पकड़े जाने, बिहार की राजधानी पटना में कथित पेपर लीक, विभिन्न राज्यों के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सॉल्वरों के पकड़े जाने जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त किया है

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से नीट-यूजी परीक्षा के आयोजन के संबंध में उपजी आशंकाओं पर उचित और स्पष्ट जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. अभाविप ने कहा है कि देश में सभी परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण पारदर्शी, नकलमुक्त तथा निर्धारित समय पर होना चाहिए.

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि नीट-यूजी के आयोजन के दौरान की अव्यवस्था दुखद है. नीट-यूजी के आयोजन संबंधी जो प्रश्न उठे हैं, उनकी जांच कर शीघ्र स्थिति स्पष्ट करने की मांग विद्यार्थी परिषद करती है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा भविष्य में प्रस्तावित सभी परीक्षाओं के व्यवस्थित तथा पारदर्शी आयोजन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top