मरीन ड्राइव पर हाई वोल्टेज ड्रामा! प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देख भड़का EX, निकली पिस्टल, देखें Video…

3 Min Read
Spread the love

Patna: पटना के मरीन ड्राइव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की और दो लड़के दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि लड़की अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रही थी, तभी उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड भी वहां पहुंच गया. उसने दोनों को रोककर सवाल पूछने शुरू कर दिए, जिसके बाद मामला बिगड़ गया. जब पूर्व प्रेमी को पता चला कि उसकी प्रेमिका किसी और के साथ घूम रही है, तो उसने उसका पीछा किया. पहले दोनों के बीच बहस हुई और फिर पूर्व प्रेमी ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल ली. हालांकि इस वायरल वीडियो को inlive247 पुष्टि नहीं करता है.

तीनों के बीच बहस तेज हो गई. इस दौरान लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी पर तंज कसते हुए कहा, ‘क्या तुममें मेरे साथ रहने की औकात है?’ यह सुनकर पूर्व प्रेमी भड़क गया और कमर से पिस्तौल निकाल ली. यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई. लड़की के साथ मौजूद नए प्रेमी ने पूर्व प्रेमी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुआ. इस दौरान पूर्व प्रेमी ने दावा किया कि लड़की उसकी प्रेमिका है और रात में दोनों की बात भी हुई थी. लड़की ने जब सबूत मांगा तो उसने कहा कि उसका मोबाइल पास में नहीं है. बात इतनी बढ़ गई कि लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी को पहचानने से इनकार कर दिया.

वहीं नए प्रेमी ने पूर्व प्रेमी को डांटते हुए कहा, ‘जब वह कह रही है कि वह तुम्हें नहीं जानती तो फिर ड्रामा क्यों कर रहे हो? वह पहले तुम्हारे साथ रही होगी, अब वह हमारे साथ है.’ जब पूर्व प्रेमी ने पिस्तौल निकाली तो सभी डर गए. उसने सभी को वहां से जाने को कहा. इसके बाद लड़की अपने नए प्रेमी के साथ वहां से चली गई.

सुरक्षा पर उठे सवाल

गंगा पथ पर अराजकता स्मार्ट ट्रैफिक और बेहतर सुरक्षा के लिए मशहूर जेपी गंगा पथ अब असुरक्षा का प्रतीक बन गया है. अपराध स्थल पर खुलेआम हथियार लहराना इस बात का संकेत है कि व्यक्तिगत रिश्तों में तनाव अब सार्वजनिक खतरा बनता जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं ने सड़कों की सुरक्षा और उपयोगिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि वीडियो की सत्यता, हथियार की सत्यता और युवक की पहचान को लेकर जांच जारी है. सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया स्रोतों की फोरेंसिक जांच की जा रही है. पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि यह हथियार सिर्फ डराने का जरिया था या यह किसी संगठित आपराधिक पृष्ठभूमि की ओर इशारा करता है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *