BREAKING: 5 हजार घूस लेते नप गए रोजगार सेवक, ACB ने रंगेहाथों दबोचा

Spread the love

Giridih: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं. कार्रवाई के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं. एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, लेकिन उनके अधिकारी खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं. ताजा मामला गिरिडीह जिले में सामने आया है. जहां रोजगार सेवक राजेश कुमार को पांच हजार घूस लेते हुए एसीबी ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा कि रोजगार सेवक राजेश कुमार को जमुआ के सकरडीहा से पकड़ा गया. जहां एक लाभुक से मनरेगा योजना में लंबित भुगतान के लिए रोजगार सेवक ने पांच हजार की मांग की थी. लिहाजा, लाभुक ने मामले की जानकारी धनबाद एसीबी को दी. इसके बाद एसीबी हरकत में आई और आरोपी रोजगार सेवक राजेश कुमार को किसी योजना के लिए लाभुक से पांच हजार लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. अब एसीबी की टीम उसे अपने साथ धनबाद ले गई. इस कार्रवाई के बाद जमुआ प्रखंड में हड़कंप मच गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top