Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S26 को ऑफिशियली इंडिया में लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में तीन मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं. कंपनी ने इस बार Galaxy AI, बेहतर कैमरा, फास्ट चार्जिंग और एक खास प्राइवेसी फीचर के साथ अपने प्रीमियम लाइनअप को अपग्रेड किया है.
Galaxy S26 Ultra: दुनिया का पहला इनबिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले
डिस्प्ले: Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. सबसे खास बात इसका Built-in Privacy Display है. यह फीचर स्क्रीन को सामने से बिल्कुल साफ दिखाता है, लेकिन साइड एंगल से देखने पर कंटेंट धुंधला हो जाता है.
यूजर इसे इस तरह सेट कर सकते हैं कि PIN, पासवर्ड या किसी खास ऐप को खोलते समय यह अपने आप एक्टिव हो जाए. यानी अब पब्लिक प्लेस में फोन इस्तेमाल करते समय डेटा की चिंता कम होगी.
पावरफुल प्रोसेसर: फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है. साथ ही इसमें वेपर चैंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी फोन ओवरहीट नहीं होगा. यह डिवाइस One UI 8.5 पर काम करता है, जो Android 16 पर आधारित है. Samsung ने सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने की घोषणा की है.
कैमरा में प्रो लेवल एक्सपीरियंस: Galaxy S26 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो 5x ऑप्टिकल जूम और 10MP टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. लो-लाइट शूटिंग के लिए Enhanced Nightography Video और अपग्रेडेड Super Steady मोड जोड़ा गया है, जिससे रात में भी ज्यादा क्लियर और स्टेबल वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है.
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार, यह करीब 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो सकता है. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare की सुविधा भी मिलती है.
Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+: फ्लैगशिप फीचर्स, अलग साइज
Galaxy S26 और S26+ डिजाइन और फीचर्स के मामले में काफी हद तक समान है. अंतर मुख्य रूप से स्क्रीन साइज और बैटरी क्षमता में है.
S26 में 6.3 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जबकि S26+ में 6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले मिलता है. दोनों में 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और Vision Booster टेक्नोलॉजी शामिल है.
भारत में इन मॉडल्स में Exynos 2600 प्रोसेसर मिलता है, जबकि कुछ ग्लोबल मार्केट में Snapdragon वेरिएंट अवेलेबल है. दोनों फोन One UI 8.5 और Android 16 पर चलते हैं और सात साल तक अपडेट मिलेंगे.
कैमरा सेटअप कि बात करें, तो दोनों में 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है. सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी के मामले में S26 में 4300mAh और S26+ में 4900mAh बैटरी दी गई है. S26 में 25W फास्ट चार्जिंग और S26+ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. दोनों फोन वायरलेस चार्जिंग, Wireless PowerShare और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं.
कीमत और वेरिएंट:
Galaxy S26 Ultra तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें 12GB+256GB की कीमत 1,39,999 रुपये, 12GB+512GB की कीमत 1,59,999 रुपये और 16GB+1TB की कीमत 1,89,999 रुपये है.
Galaxy S26 की शुरुआती कीमत 87,999 रुपये है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट 1,07,999 रुपये में उपलब्ध है. वहीं, Galaxy S26+ की कीमत 1,19,999 रुपये से शुरू होती है और 12GB+512GB वेरिएंट 1,39,999 रुपये में मिलता है.
प्री-बुकिंग और कलर ऑप्शन
Galaxy S26 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. ग्राहक Amazon, Flipkart और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे बुक कर सकते हैं.
Galaxy S26 Ultra ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट रंगों में उपलब्ध है. वहीं Galaxy S26 और S26+ ब्लैक, कोबाल्ट वायलेट, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलते हैं.
