महाशिवरात्रि से पहले रजनीकांत की अनोखी पूजा, फैन ने पोस्टर पर चढ़ाया दूध, वीडियो वायरल

3 Min Read
वायरल वीडियो

Viral Video: महाशिवरात्रि से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने अपने पसंदीदा सुपरस्टार रजनीकांत को भगवान शिव के रूप में पूजते हुए अनोखी श्रद्धा दिखाई. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा और बहस दोनों का कारण बन गया है.

फैन ने घर के मंदिर में की रजनीकंटक की पूजा

ANI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है, कि मदुरै के रहने वाले कार्तिक नाम के फैन ने अपने घर में बनाए गए एक छोटे से मंदिर में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की तस्वीर की विशेष पूजा की. खास बात यह रही कि उन्होंने फिल्म Uzhaippali में भगवान शिव के रूप में नजर आए रजनीकांत की तस्वीर का इस्तेमाल किया.

तस्वीर को पहनाई 500 वड़ों की माला

वीडियो में कार्तिक पोस्टर पर दूध चढ़ाते और विधि-विधान से पूजा करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने रजनीकांत के 50 साल के फिल्मी सफर के सम्मान में 500 वड़ों की माला बनाकर तस्वीर को पहनाई. समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कार्तिक ने बताया कि वह लगातार तीसरे साल महाशिवरात्रि पर यह पूजा कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए मिले-जुले रिएक्शन

हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली रिएक्शन देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने इसे फैन की श्रद्धा बताया, तो कुछ ने इसकी आलोचना भी की. कई यूजर्स ने इसे अति-भक्ति करार दिया और मजाक उड़ाया.

Jailer 2 में दिखाई देंगे एक्टर

वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत हाल ही में निर्देशक लोकेश कनगराज की एक्शन फिल्म Coolie में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े और श्रुति हासन भी अहम भूमिकाओं में थीं. अब वह जल्द ही फिल्म Jailer 2 में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *