पांच किंग कोबरा और एक नेवला, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Viral Video: सांप ऐसे जीव हैं, जिसे देख कर अच्छे-अच्छे भी सन्न पड़ जाएं. ऐसे में अगर सामने सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा आ जाये, तो फिर बचना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है. हालांकि, हर एक चीज का तोड़ होता है. अब सांप से हम डरते हैं और सांप नेवले से. अगर सांप और नेवले आमने-सामने आ जाये, तो फिर सांप भी दम दबाकर भागना सही समझते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल, इस वीडियो में कोबरा पर एक नेवला हमला कर देता है और वहां मौजूद अन्य कोबरा बस इसे देख रहे हैं.
क्या है वीडियो में?
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कमरे के अंदर पांच कोबरा मौजूद हैं. इन में से एक कोबरा दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है, तो वहीं चारों अन्य कोबरा फन फैलाए बैठे हुए हैं. इसी दौरान अचानक कमरे में नेवले की एंट्री हो जाती है और नेवला दीवार पर चढ़ रहे कोबरा पर हमला कर देता है. इस नेवले और कोबरे की लड़ाई में कोबरा बेचारा बेबस दिखाई दे रहा है, को अपने आप को बचाने की भी कोशिश नहीं कर पा रहा. वहीं, अन्य मौजूद सानो बस इस दृश्य को देख रहे हैं और अपने साथई को बचाने की कोशिश तक नहीं कर रहे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं कि मौत सामने देख अच्छे-अच्छे पीछे हट जाते हैं.
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @arojinle1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है, कि ‘ये अब ज्यादा हो रहा है. मुझे मालूम है नेवला अच्छा होता है, लेकिन जहां इतने सारे कोबरा हैं वहां नेवले को क्यों डालना?’ बता दें 27 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 7 लाख लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, कई यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक ने कमेंट किया कि क्या कोबरा बचा, तो वहीं दूसरे ने सवाल किया कि क्या वाकई में ये नेवला इन कोबरा को मार सकता है?
यहां देखें ये खतरनाक वीडियो?
These people are now doing too much. I know mongoose is good and all that but why put a mongoose in a space with four cobras? It looks like the cobras are trying to run away too. pic.twitter.com/yN82eDaesU
— Arojinle (@arojinle1) January 15, 2026

