JHARKHANDLATEST NEWSRANCHI

रांची में बड़ा हादसा: खड़गड़ा बस स्टैंड में 5 बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो…

Spread the love

Ranchi: राजधानी रांची के खड़गड़ा बस स्टैंड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खड़ी हुई बसों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते एक के बाद एक कुल पाँच बसें आग की चपेट में आ गईं. आग लगते ही बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे.


आग की लपटें काफी तेज़ थीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोग तुरंत आग बुझाने की कोशिश में जुट गए. इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई.
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *