Ranchi : भीषण गर्मी और बिजली की आंखमिचौली ने बढ़ाई परेशानी

Spread the love

Ranchi : भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल है. आसमान से बरस रही आग ने जनजीवन बेहाल कर दिया है. भीषण गर्मी में भी शहर में बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो पाया है. दिन-रात हो रही बिजली कटौती गर्मी पर भारी पड़ रही है. गर्मी और उमस के बीच बार-बार हो रही बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा रही है.

मंगलवार को सुबह से देर रात तक बार-बार बिजली गुल होती रही. 24 घंटे में 10 से 12 घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल है. इससे परेशान लोग बिजली विभाग के अभियंताओं और कॉल सेंटर पर फोन कर बिजली कब आएगी इसकी जानकारी लेते रहे. कहीं फेज कट की वजह से बिजली कटी रही तो कहीं लो वोल्टेज ने परेशान किया. भीषण गर्मी में बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट सुधारने में जुटे रहे.

इसे भी पढ़ें: राजधानी रांची के सात इलाको में धारा-144 लागू, आदेश जारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top