Union Budget 2026: बजट 2026 में सेमीकंडक्टर सेक्टर को बूस्ट, लॉन्च हुआ इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0

2 Min Read
Union Budget 2026: बजट 2026 में सेमीकंडक्टर सेक्टर को बूस्ट
Spread the love

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 यानी ISM 2.0 लॉन्च करने का ऐलान किया. यह मिशन भारत को चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम साबित हो सकता है.

अब सिर्फ फैब नहीं, पूरे इकोसिस्टम पर फोकस-Union Budget 2026

ISM 1.0 में सरकार का फोकस सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन यूनिट्स यानी फैब लगाने पर था. लेकिन ISM 2.0 में सरकार ने रणनीति को और आगे बढ़ाया है. अब चिप बनाने वाली मशीनें, कच्चा माल और जरूरी उपकरणों के निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा. इससे भारत को विदेशों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.

भारतीय चिप डिजाइन और IP को मिलेगा बढ़ावा

नए मिशन के तहत भारतीय कंपनियों द्वारा चिप डिजाइन और इंडियन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी यानी IP डेवलप करने पर खास ध्यान दिया जाएगा. इससे देश में इनोवेशन बढ़ेगा और भारतीय टेक्नोलॉजी को ग्लोबल पहचान मिल सकेगी.

सप्लाई चेन होगी मजबूत

ISM 2.0 का एक बड़ा उद्देश्य सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत बनाना है. इससे ग्लोबल सप्लाई चेन में आने वाले झटकों का असर भारत पर कम पड़ेगा और इंडस्ट्री को स्थिरता मिलेगी.

ECMS के लिए बढ़ा बजट

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के लिए बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये कर दिया है. इससे इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और मोबाइल, लैपटॉप व अन्य डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट मिलेगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *