Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन और भक्ति से की गई आराधना से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि कुछ खास पूजन सामग्री के बिना महाशिवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है. आइए आसान शब्दों में जानें उन पांच जरूरी चीजों के बारे में.
बेलपत्र का महत्व
भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है. शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेलपत्र में शिव, पार्वती और माता लक्ष्मी का वास माना जाता है. इसलिए महाशिवरात्रि की पूजा में बेलपत्र अवश्य शामिल करें.
धतूरा
धतूरा भी भगवान शिव को बहुत प्रिय माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन धतूरे के फूल और फल शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. ऐसा माना जाता है कि इससे मन की इच्छाएं पूर्ण होती हैं.
केसर
कहा जाता है कि भगवान शिव को केसर की सुगंध पसंद है. इस पावन अवसर पर पूजा में लाल केसर शामिल करना शुभ माना जाता है. श्रद्धा से अर्पित की गई केसर से भक्तों की बड़ी से बड़ी कामना भी पूरी हो सकती है.
शमी के पत्ते और फूल
महाशिवरात्रि पर शमी वृक्ष का भी विशेष महत्व है. शिवलिंग पर शमी के पत्ते और फूल चढ़ाने से मनचाहा आशीर्वाद मिलता है और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है.
शहद
महाशिवरात्रि की पूजा में शहद अर्पित करना भी शुभ माना गया है. शहद की मिठास से प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्त के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
यदि आप महाशिवरात्रि पर इन पांच वस्तुओं को श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजन में शामिल करते हैं, तो आपकी पूजा पूर्ण मानी जाती है और भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
