LATEST NEWSVIRAL NEWS

ले बेटा दिल न दिया…. कर्तव्य पथ पर दिखा जवानों का अलग अंदाज, परेड की तैयारियों के बीच गाया वायरल गाना

Spread the love

Viral Video: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इन दिनों 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2026 की परेड को लेकर अंतिम तैयारियां जोरों पर हैं. घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद भारतीय सेना के जवान रोज़ सुबह पूरी लगन और अनुशासन के साथ ड्रिल और मार्च पास्ट का अभ्यास कर रहे हैं. इसी बीच कर्तव्य पथ से सामने आई एक तस्वीर और वीडियो ने पूरे देश का दिल जीत लिया है.

दरअसल, सख्त रिहर्सल के दौरान जब जवानों ने अचानक ‘ले बेटा दिल न दिया…’ गाना शुरू किया, तो माहौल ही बदल गया. ठंड और थकान के बीच जवानों का यह अंदाज़ हर किसी को मुस्कुराने पर मजबूर कर रहा है.

कदमताल के बीच सुरों का अनोखा संगम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि परेड की वर्दी में तैनात जवान एक घेरे में खड़े होकर पूरे जोश और मस्ती के साथ गाना गा रहे हैं. सफेद वर्दी में नजर आ रहे ये बहादुर जवान कुमाऊं रेजिमेंट के हैं. वे कदम से कदम मिलाते हुए ऊंची आवाज़ में ‘ले बेटा दिल न दिया… दिल न लिया… तो बोलो ना, बोलो ना क्या किया… आके दुनिया में भी अगर प्यार ना किया तो क्या किया…’ गुनगुनाते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में दिख रहे यही जवान कुछ ही दिनों बाद कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति को सलामी देंगे. लेकिन इस बार परेड की कड़ी रिहर्सल के बीच उनका यह हल्का-फुल्का और जिंदादिल अंदाज़ लोगों को खूब भा रहा है. अनुशासन और देशभक्ति के साथ-साथ जवानों की यह मानवीय झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

देखिए वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *