इ बिहार है बाबू,यहां उड़ती चिड़िया को भी हल्दी लगा देते हैं!…जब लोगों ने बाघ को करा दी हाथी की सवारी, देखें VIRAL VIDEO…

2 Min Read
Spread the love

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो आते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. वीडियो में लोगों के साथ एक बाघ भी हाथी पर बैठा हुआ है. यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है और लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.


बाघ को रस्सी से बांधकर हाथी पर बैठाया गया है. वीडियो में ऐसा लग रहा है कि यह बाघ नहीं बल्कि कोई पालतू कुत्ता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी पर दो लोग बैठे हैं. इनमें से एक व्यक्ति भीड़ को नियंत्रित कर रहा है, जबकि दूसरा अपनी वाहवाही के लिए कभी बाघ का कान पकड़ रहा है तो कभी उसके कान जोर से मरोड़ रहा है. हालांकि इस दौरान बाघ कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है, बल्कि शांत है.


ऐसा कैसे हो सकता है कि बिहार से कोई वीडियो आए और लोग उस पर कमेंट न करें. वीडियो भले ही पुराना बताया जा रहा हो, लेकिन लोगों का कहना है कि बिहार में सबकुछ संभव है. वीडियो को @guru_ji_ayodhya नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है.
एक यूजर ने लिखा है कि यह बिहार है बाबू, यहां लोग उड़ते पक्षियों को भी हल्दी लगा देते हैं! एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये लोग बहुत खतरनाक लग रहे हैं. एक अन्य ने लिखा, ‘ये वन विभाग के लोग होंगे, वरना किसी आम आदमी में ऐसा करने की हिम्मत नहीं होती.’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *