मथुरा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, 15 ट्रेनों का आवागमन हुआ प्रभावित

Spread the love

Mathura : मथुरा में मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेलवे विभाग ने 15 ट्रेनों को जहां-तहां रोकने के आदेश दिए हैं. ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण दिल्ली-मुंबई रूट ठप हो गया है. रेलवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बता दें कि हादसा वृंदावन रेलखंड पर रोड स्टेशन से 800 मीटर आगे हुआ है. डिब्बा पलटने के बाद ट्रैक पर कोयला बिखर गया है. दिल्ली-मुंबई के बीच ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है. जानकारी के मुताबिक रेलवे ने 15 ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया है. रेस्क्यू टीम रेस्क्यू में लगी हुई है. अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है.

मथुरा में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. इसी साल फरवरी में डीएमटी मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था. जिसके कारण मथुरा-नई दिल्ली ट्रैक ढाई घंटे तक ठप रहा था. इंजन के 6वें डिब्बे के पहिए पटरी से उतर गए थे.

दूसरी ओर, कुछ दिन पहले मथुरा में देर रात मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के बीच एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी दिल्ली से आगरा के लिए निकली थी. लेकिन मथुरा में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके कारण मथुरा-दिल्ली ट्रैक पूरी तरह से जाम हो गया. इसके बाद कई ट्रेनें रोक दी गईं. वहीं, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया.

Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top