सिर्फ एक प्रॉम्प्ट लिखें और बनाएं गाना, Gemini में आया नया AI म्यूजिक फीचर

4 Min Read
Google Lyria 3
Spread the love

सोचिए, आप सिर्फ एक लाइन लिखें “रोमांटिक बॉलीवुड स्टाइल सॉन्ग” और कुछ ही सेकंड में आपके सामने पूरा गाना तैयार हो जाए. अब यह सिर्फ कल्पना नहीं, हकीकत है. गूगल ने अपने AI चैटबॉट Google Gemini में नया म्यूजिक जेनरेशन फीचर जोड़ दिया है, जिससे यूजर्स सीधे चैटबॉट के अंदर ओरिजिनल म्यूजिक तैयार कर सकते हैं. इस फीचर को Google DeepMind द्वारा डेवलप लेटेस्ट AI मॉडल Lyria 3 पावर देता है.

कैसे काम करता है Gemini का नया म्यूजिक फीचर?

नए अपडेट के बाद यूजर्स Gemini में 30 सेकंड तक का ओरिजिनल म्यूजिक ट्रैक बना सकते हैं. इसके लिए आपको बस कोई छोटा सा आइडिया टाइप करना है, कोई फोटो / छोटा वीडियो अपलोड करना है या मजेदार कॉन्सेप्ट देना है, जैसे “खोए हुए मोज़े पर गाना.” इसके बाद AI आपके इनपुट के आधार पर खुद ही लिरिक्स और म्यूजिक तैयार कर देगा. अलग से गाने के बोल अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी.

कर सकते हैं कस्टमाइज

यूजर्स म्यूजिक के कई हिस्सों को कस्टमाइज भी कर सकते हैं, जैसे गाने का स्टाइल, टेम्पो और स्पीड और वोकल टोन. गूगल का कहना है कि यह टूल क्रिएटिव एक्सप्रेशन और एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है, न कि प्रोफेशनल म्यूजिक प्रोडक्शन को रिप्लेस करने के लिए.

भारत और दुनिया में उपलब्धता

यह फीचर 19 फरवरी 2026 से रोलआउट होना शुरू हो गया है. हालांकि, ये सिर्फ 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध है. गूगल का ये फीचर हिंदी समेत 8 भाषाओं को सपोर्ट करेगा. फिलहाल डेस्कटॉप पर उपलब्ध है. इसका मोबाइल सपोर्ट जल्द आएगा. वहीं, Google AI Plus, AI Pro और AI Ultra सब्सक्राइबर्स को ज्यादा यूसेज लिमिट मिलेंगे. ऐसे में अब इस फीचर के जरिए यूजर्स अब बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के सीधे Gemini प्लेटफॉर्म पर AI से गाने बनाकर एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं.

YouTube क्रिएटर्स के लिए भी खुशखबरी

गूगल ने Lyria 3 को Dream Track के जरिए YouTube क्रिएटर्स के लिए भी इंटीग्रेट किया है. पहले यह फीचर अमेरिका में शुरू हुआ था, अब इसे ग्लोबली एक्सपैंड किया जा रहा है. इससे क्रिएटर्स अपने वीडियो के लिए कस्टम बैकग्राउंड म्यूजिक बना सकेंगे और लाइसेंस्ड थर्ड-पार्टी ट्रैक्स पर निर्भरता कम होगी.

क्या AI किसी गायक की नकल करेगा?

गूगल ने साफ किया है कि Lyria 3 को किसी भी मौजूदा सिंगर या कलाकार की आवाज की नकल करने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है. अगर कोई यूजर किसी खास गायक का नाम भी लिखता है, तो AI उसे सिर्फ सामान्य प्रेरणा के रूप में लेगा, किसी की आवाज कॉपी नहीं करेगा.

कुल मिलाकर, Gemini का यह नया फीचर AI और म्यूजिक के मेल को एक नए स्तर पर ले जाता है. अब गाना बनाना सिर्फ प्रोफेशनल स्टूडियो तक सीमित नहीं, बल्कि आपकी उंगलियों के इशारों पर भी संभव है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *