iQOO 15R भारत में लॉन्च: मिलेगी 7600mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 का पावरफुल प्रोसेसर

4 Min Read
iQOO 15R
Spread the love

iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया है. यह फोन फ्लैगशिप iQOO 15 से थोड़ा किफायती है, लेकिन फीचर्स के मामले में काफी पावरफुल है. इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं. फोन की बिक्री 3 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि प्री-ऑर्डर अभी से शुरू हो चुके हैं. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.

कीमत और उपलब्धता

iQoo 15R तीन वेरिएंट 8GB +256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. कीमत कि बात करें, तो-

8GB +256GB स्टोरेज – ₹44,999

12GB+256GB स्टोरेज – ₹47,999

12GB+512GB स्टोरेज – ₹52,999

यह स्मार्टफोन Dark Knight और Triumph Silver दो रंगों में मिलेगा.

फोन की प्री-बुकिंग Amazon, iQoo की ऑफिशियल वेबसाइट और Vivo के रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है. प्री-बुकिंग करने वालों को स्मार्टफोन 2 मार्च, सुबह 10 बजे से मिलना शुरू हो जाएगा. वहीं, बाकी ग्राहकों के लिए मॉडल की सेल 3 मार्च से शुरू होगी.

लॉन्च ऑफर्स

कंपनी अपने नए नवेले मॉडल पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है. इसके तहत HDFC और Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही कंपनी फ्री iQoo/Vivo TWS (कीमत ₹1,899) भी दे रही है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

iQoo 15R में नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है. इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे फोन की स्पीड काफी फास्ट रहती है. फोन में iQoo का SuperComputing Chip Q2 भी दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान स्मूथ फ्रेम रेट और कम लैग देने में मदद करता है. यह डिवाइस 144fps तक गेमिंग और 1.5K गेम रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है.

डिस्प्ले और डिजाइन

iQoo 15R में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करेगा. इसका 94.57% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो इसे लगभग बेजल-लेस लुक देता है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है. फोन का डिजाइन काफी स्लिम है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.9mm है. साथ ही इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है. मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के कारण यह स्मार्टफोन हाथ में प्रीमियम और मजबूत फील देता है.

बैटरी और चार्जिंग

iQoo 15R में 7,600mAh की बड़ी सिलिकॉन एनोड बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है. यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी बेहद तेजी से चार्ज होती है. कंपनी के अनुसार, डिवाइस 1% से 50% तक सिर्फ 33 मिनट में चार्ज हो जाता है, जबकि पूरी तरह फुल चार्ज होने में लगभग 63 मिनट का समय लगता है. बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग का यह कॉम्बिनेशन इसे हेवी यूज़र्स और गेमिंग के लिए खास बनाता है.

कैमरा फीचर्स

iQoo 15R के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-700V मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर स्टेबलाइजेशन के साथ सपोर्ट करता है.

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.
साथ ही इसमें नोट री-राइटिंग, टेक्स्ट समरी, लाइव कैप्शन, इमेज एडिटिंग टूल, कॉल और स्क्रीन ट्रांसलेशन और Google Gemini सपोर्ट जैसे AI फीचर्स मिलेंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *