Gold Silver Price Rate: देशभर में सोने और चांदी के दाम एक बार फिर धड़ाम से नीचे आ गए हैं. सराफा बाजार खुलते ही आज सोने की कीमत में 1,400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी 8,240 रुपये सस्ती हो गई. ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ताजा रेट जरूर जान लीजिए. पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. कभी तेजी तो कभी बड़ी गिरावट बाजार में मानो आंख मिचौली चल रही हो. बीते एक हफ्ते में सोने ने पहले बढ़त बनाई, फिर गिरा और उसके बाद फिर थोड़ा संभला. लेकिन अब एक बार फिर गिरावट का रुख तेज होता दिख रहा है. भोपाल के सराफा बाजार में आज 16 फरवरी, सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत में 1,400 रुपये की कमी दर्ज की गई. वहीं चांदी की कीमत में 8,240 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली.
महाशिवरात्रि के बीच भी जारी गिरावट
महाशिवरात्रि जैसे बड़े त्योहार के मौके पर भी सोने की कीमतों में गिरावट का दौर नहीं थमा. बीते दिन भी सोने के दाम में बड़ी कमी आई थी और आज बाजार खुलते ही कीमतें फिर नीचे आ गईं. ऐसे में खरीदारी की सोच रहे लोगों के लिए यह मौका अहम हो सकता है.
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 1,55,110 रुपये प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज: 2,37,410 रुपये प्रति 1 किलो
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो क्वालिटी से बिल्कुल समझौता न करें. हमेशा हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी होती है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क जारी करता है. हर कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क नंबर होता है, जिसे जांचना बेहद जरूरी है. बिना जांचे-परखे सोना खरीदना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि उसमें मिलावट की आशंका रहती है. इसलिए जब भी सोना खरीदें, सही जानकारी और पूरी जांच के बाद ही फैसला लें.
