Rajpal Yadav Luxury Cars Collection: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनकी जमानत पर सुनवाई, जो पहले 12 फरवरी को होनी थी, अब सोमवार तक टाल दी गई है. यह मामला कई वर्षों से लंबित है और फिलहाल अभिनेता कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.
हालांकि, पर्दे के पीछे शांत जीवन जीने वाले राजपाल यादव अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी कारों का कलेक्शन बताता है कि उन्हें मजबूत, भरोसेमंद और प्रैक्टिकल गाड़ियों का शौक है. आइए जानते हैं उनके नाम से जुड़ी कारों के बारे में.
Mahindra Thar Roxx
राजपाल यादव के गैरेज में फेमस SUV में Mahindra & Mahindra की Mahindra Thar Roxx शामिल है. यह एसयूवी खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत लगभग 13 लाख से 23.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.
इसमें 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (177 PS, 380 Nm) और 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन (RWD और 4×4 ऑप्शन) मिलता है. पैनोरमिक सनरूफ, 19 इंच अलॉय व्हील्स, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स इसे एडवांस्ड बनाते हैं.
Mahindra Scorpio
उनके पास Mahindra Scorpio होने की भी खबरें हैं, हालांकि यह कन्फर्म नहीं है कि यह स्कॉर्पियो क्लासिक है या नई Scorpio-N. दोनों ही मॉडल अपनी दमदार रोड प्रेजेंस और मजबूती के लिए फेमस हैं.
स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2 लीटर टर्बो-डीजल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि Scorpio-N में पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन उपलब्ध हैं.
Toyota Innova Crysta
राजपाल यादव के कलेक्शन में Toyota Innova Crysta भी शामिल बताई जाती है. यह कार आरामदायक सफर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है.
इसमें 2.4 लीटर टर्बो-डीजल इंजन (150 PS, 343 Nm) और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. 7 एयरबैग, ABS के साथ EBD, पार्किंग सेंसर और 8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स इसे फैमिली और लॉन्ग ड्राइव के लिए परफेक्ट बनाती है.
Honda Accord
ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास 2012 मॉडल की Honda Accord भी हो सकती है, हालांकि यह ऑफिशियली कन्फर्म नहीं है. यह एक प्रीमियम सेडान रही है, जो अपने आरामदायक इंटीरियर और स्मूद पेट्रोल इंजन के लिए जानी जाती थी. इसमें 2.4 लीटर i-VTEC और 3.5 लीटर V6 पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते थे.
BMW 5 Series
इसके अलावा उनके पास BMW 5 Series होने की भी चर्चा है. यह एक प्रीमियम एग्जीक्यूटिव सेडान मानी जाती है, जो लग्जरी और परफॉर्मेंस का बैलेंस ऑफर करती है. मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम लेदर सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं.
