LATEST NEWSTECHNOLOGY

Force Traveller की किफायती 14 सीटर गाड़ी, अब पिकनिक हो या ट्रिप पूरा परिवार करेगा एक साथ सफर

Spread the love

Force Traveller 3350 Super: सर्दियों का मौसम चल रहा है और पिकनिक का भी. ऐसे में हर कोई अपनी फैमिली के साथ मौसम का आनंद लेने के लिए बाहर पिकनिक या लंबी ट्रिप पर जा रहे हैं. हालांकि, किसी-किसी बड़ी फैमिली के लिए पिकनिक का सपना, सपना ही रह जाता है, कारण बड़ी गाड़ी का न होना. अक्सर पिकनिक या बाहर घूमने जाने के समय बड़ी फैमिली के सामने सबसे बड़ी परेशानी आती है, कि आखिर सब एक साथ जाए कैसे. अलग-अलग गाड़ी करते भी हैं, तो सफर का मजा अधूरा रह जाता है और टेंशन और खर्च अलग बढ़ जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इसी परेशानी से गुजर रहे हैं, तो टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, Force Traveller 3350 Super बड़ी फैमिली की इस परेशानी का परफेक्ट सॉल्यूशन बन कर आया है. यह 14-सीटर मिनी वैन न सिर्फ ज्यादा लोगों को एक साथ सफर करने की सुविधा देती है, बल्कि इसमें लगेज के लिए भी भरपूर स्पेस मिलता है.

14 लोगों के बैठने की सुविधा

Force Traveller 3350 Super को खासतौर पर बड़ी फैमिली और ग्रुप ट्रैवल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 14 लोग एक साथ आराम से सफर कर सकते हैं, जिससे अलग-अलग गाड़ियों में सफर करने की जरूरत नहीं पड़ती और न ही खर्च बढ़ता है. साथ ही, इसका केबिन इतना स्पेशियस है कि लंबी दूरी की यात्रा भी आरामदायक महसूस होती है.

कीमत जो बजट में फिट बैठे

इस 14-सीटर वैन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 16.89 लाख रुपये है. हालांकि, कीमत शहर और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, लेकिन इस बजट में इतनी बड़ी सीटिंग कैपेसिटी वाली गाड़ी मिलना इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

Force Traveller 3350 Super में 2596cc का 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 115 bhp की पावर और 350 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह वैन लंबी दूरी के सफर में भी स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है.

सुरक्षा और आराम का पूरा ध्यान

इस वैन में मजबूत सस्पेंशन और भरोसेमंद ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे खराब सड़कों पर भी यात्रियों को कम झटके महसूस होते हैं. सेफ्टी और कम्फर्ट दोनों के लिहाज से यह एक भरोसेमंद फैमिली ट्रैवल व्हीकल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *