झारखंड में प्रचंड गर्मी के कारण केजी से 12वीं तक की कक्षाएं 15 जून तक बंद, आदेश जारी

Spread the love

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार ने केजी से 12वीं तक की कक्षाएं बंद करने का फैसला लिया है. सभी श्रेणी के स्कूल (निजी और सरकारी) 12 जून से 15 जून तक बंद कर दिए गए हैं. झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है. इसे देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 12 जून से 15 जून तक बंद कर दिया गया है.

पहले 15 जून तक बदला गया था समय

पहले स्कूलों का समय 9 जून से बदलकर 15 जून कर दिया गया था. लेकिन गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसीलिए अब उस आदेश को वापस ले लिया गया है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

15 जून के बाद फिर चलेंगी कक्षाएं

आदेश में कहा गया है कि 15 जून के बाद स्कूल फिर से अपने पुराने समय पर चलेंगे. बता दें कि सरकार ने अपने पिछले आदेश में स्कूलों को सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलाने को कहा था. अब इसे वापस ले लिया गया है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है. लेकिन 15 जून के बाद कक्षाएं फिर से सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी.

धूप में स्कूल आने से बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा

भीषण गर्मी और तेज धूप में स्कूल आने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. कमजोरी के कारण उन्हें चक्कर आना, हीट स्ट्रोक, उल्टी आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन सरकार के इस फैसले से बच्चों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है.

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी मानहानि मामले में हुई सुनवाई, कोर्ट ने 6 जुलाई को सशरीर उपस्थित रहने का दिया निर्देश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top