नोएडा में वैलेंटाइन डे पर सनसनी, कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाशें

2 Min Read
नोएडा

Crime News: नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र से वैलेंटाइन डे के दिन एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक कार के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला.

कार से मिले पिस्टल और दो खाली खोखे

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल और दो खाली खोखे मिले. शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली. बता दें, स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में खड़ी कार देखकर पुलिस को सूचना दी थी. मृतकों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी सुमित और सलारपुर की रहने वाली रेखा देवी के रूप में हुई है.

बरामद हुआ सुसाइड नोट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसमें लिखा गया है कि दोनों पिछले करीब 15 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और रिश्ते में थे. युवक ने दावा किया कि युवती ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *