रिश्ते भले बदल जाएं, लेकिन जिम्मेदारियां और प्यार वही रहते हैं. भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री-डांसर Natasa Stankovic अब साथ नहीं हैं, फिर भी अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. हाल ही में हार्दिक ने बेटे के लिए एक ऐसा तोहफा दिया, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया.
बेटे को गिफ्ट की 4 करोड़ की गाड़ी
हार्दिक ने अपने 5 साल के बेटे अगस्त्य को करीब 4 करोड़ रुपये की Land Rover Defender गिफ्ट की. मुंबई के शोरूम में अगस्त्य को कार की चाबी सौंपी गई, जिसका वीडियो और तस्वीरें Land Rover मुंबई के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गईं.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “Mr Hardik Pandya once again chooses Navnit Motors to purchase his Defender. A relationship built on trust. A decision anchored in excellence. Delivered in Mumbai — the Land Rover Defender. Presented to Agastya Pandya and Ms Stankovic. Crafted for command.”
शोरूम में दिखी अगस्त्य की खुशी
वीडियो में अगस्त्य को नई कार को करीब से देखते और खुश होते हुए देखा गया. नताशा भी इस दौरान वहां मौजूद थीं. शोरूम की ओर से नताशा को एक स्पेशल हैम्पर भी दिया गया. छोटे से अगस्त्य की मुस्कान ने इस पल को और खास बना दिया.
2024 में अलग हुए थे हार्दिक-नताशा
हार्दिक और नताशा ने जुलाई 2024 में आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की थी. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में हार्दिक ने लिखा था कि चार साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है, लेकिन उनका बेटा अगस्त्य हमेशा उनकी जिंदगी का केंद्र रहेगा. उन्होंने साफ किया था कि दोनों मिलकर बेटे की परवरिश करेंगे. हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 को शादी की थी और 14 फरवरी 2023 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोबारा विवाह समारोह भी किया था.
नई पर्सनल लाइफ और क्रिकेट करियर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक फिलहाल भारतीय मॉडल महीका शर्मा को डेट कर रहे हैं. पिछले साल उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. क्रिकेट कि बात करें तो हार्दिक अभी भी भारत की व्हाइट-बॉल टीम के अहम खिलाड़ी हैं. टी20 वर्ल्ड कप में वह भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए अहम प्रदर्शन कर रहे हैं. टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में चार मैचों में उन्होंने 87 रन और पांच विकेट अपने नाम किए हैं
