देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti Suzuki e Vitara की पूरी कीमतों का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने पहले बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत शुरुआती कीमत बताई थी, अब बैटरी सहित पूरी एक्स-शोरूम कीमतें भी सामने आ गई हैं. ये सभी कीमतें 31 मार्च तक इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत लागू रहेंगी. कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ कॉम्प्लिमेंट्री होम चार्जर और उसकी इंस्टॉलेशन भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा.
बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल की कीमत
कंपनी Battery-as-a-Service यानी BaaS मॉडल भी दे रही है. इसमें कार की कीमत कम रहती है और बैटरी के लिए प्रति किलोमीटर किराया देना होता है. ऐसे में-
- डेल्टा (49 kWh) – ₹10.99 लाख, बैटरी किराया ₹3.99 प्रति किमी
- जेटा (61 kWh) – ₹11.99 लाख, बैटरी किराया ₹4.39 प्रति किमी
- अल्फा (61 kWh) – ₹14.29 लाख, बैटरी किराया ₹4.39 प्रति किमी
यह ऑपशन्स उन लोगों के लिए बेहतर है, जो कम शुरुआती कीमत में इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं.
बैटरी सहित पूरी कीमत
जो ग्राहक बैटरी किराये पर नहीं लेना चाहते, वे पूरी कीमत देकर कार खरीद सकते हैं. ऐसे में-
- डेल्टा (49 kWh) – ₹15.99 लाख
- जेटा (61 kWh) – ₹17.49 लाख
- अल्फा (61 kWh) – ₹19.79 लाख
- ड्यूल-टोन वेरिएंट के लिए ₹21,000 एक्स्ट्रा देने होंगे.
रेंज और फीचर्स
e Vitara दो बैटरी ऑपशन्स 49 kWh और 61 kWh में अवेलेबल है. दोनों वेरिएंट फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) सेटअप के साथ आते हैं. बड़ी 61 kWh बैटरी के साथ ARAI सर्टिफाइड रेंज 543 किलोमीटर तक है. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी तीन ट्रिम – डेल्टा, जेटा और अल्फा में अवेलेबल होगी. डेल्टा में छोटी बैटरी, जबकि जेटा और अल्फा में बड़ी बैटरी दी गई है.
यह भी पढ़ें: BMW की नई X3 M Sport Pro लॉन्च, दमदार इंजन और हाई-टेक केबिन से लैस
