JHARKHANDRANCHI

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ATS के तत्कालीन DSP प्रदीप कुमार को किया निलंबित, लगे थे गंभीर आरोप

Spread the love

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं. गौरतलब है कि बिहार के औरंगाबाद के एक युवक ने डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे. युवक ने आरोप लगाया था कि डीएसपी प्रदीप कुमार का उसकी पत्नी के साथ करीबी रिश्ता था. वह रात-रात भर उसकी पत्नी से फोन पर बात करता था. जब वह इसका विरोध करता था तो डीएसपी उसे जान से मारने की धमकी देता था.

युवक का यह भी आरोप है कि एटीएस के तत्कालीन डीएसपी ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और गाली-गलौज की. पीड़ित का आरोप है कि डीएसपी उस पर पत्नी से तलाक लेने का भी दबाव बना रहा था. ऐसा न करने पर वह उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था. युवक का कहना है कि डीएसपी की इस हरकत और धमकी से वह काफी परेशान है और उसका वैवाहिक जीवन टूटने की कगार पर है.

पीड़ित युवक ने की थी शिकायत

औरंगाबाद के युवक ने इस मामले की शिकायत झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस मुख्यालय में की थी. पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए झारखंड सरकार ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की थी. रिपोर्ट आने के बाद सीएम ने एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

बता दें कि एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम में सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज और डीआईजी रांची अनूप बिरथरे शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *