अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में रांची बंद: प्रतुल शाहदेव, कामेश्वर सिंह, भैरो सिंह सहित कई पुलिस हिरासत में, केंद्रीय मंत्री धरने पर बैठे

Spread the love

Ranchi : भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज (27 मार्च) रांची बंद बुलाया गया है. बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं. इसी बीच रांची बंद को सफल बनाने निकले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इसके अलावा भाजपा धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर सिंह को भी हिरासत में लिया गया है. सामाजिक नेता भैरो सिंह को रांची पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में लिया है. बताते चलें कि रांची बंद का आह्वान झारखंड में भाजपा, आजसू और जेएलकेएम ने किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top