कोर्ट ने पेयजल विभाग का कार्यालय किया सील, 29 साल से बकाया है 1.62 करोड़ रुपए

1 Min Read
कोर्ट ने पेयजल विभाग का कार्यालय किया सील, 29 साल से बकाया है 1.62 करोड़ रुपए
Spread the love

Ranchi : पेयजल विभाग को लेकर सामने आ रही है. जहां पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता के डोरंडा स्थित कार्यालय को सील कर दिया गया है. दरअसल 29 वर्षों से बकाया 1.62 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सिविल जज डीएन शुक्ला की अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्यलय को सील करने का आदेश दिया. आदेश के बाद नाजिर जीशान इकबाल और उनकी टीम कार्यालय पहुंची और सभी कर्मचारियों को हटाकर कार्यालय को सील कर दिया.

दरअसल, 13 जनवरी को ही कोर्ट ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को विभाग द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के कारण विभाग की चल-अचल संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था. यह मामला हिनू स्थित सिंह इलेक्ट्रिकल कंपनी ने दायर किया था, जिसमें कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में 51 लाख रुपये ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया था. आदेश का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *