BMW India ने अपनी लग्जरी SUV लाइनअप को मजबूत करते हुए नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro को 74.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह नया पेट्रोल वेरिएंट चेन्नई स्थित BMW ग्रुप प्लांट में लोकली प्रोड्यूस किया गया है. देशभर के BMW डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं इस मॉडल की खासियत के बारे में.
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 258 hp और 400Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह SUV महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.
इंजन के साथ 8-स्पीड Steptronic ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और BMW का xDrive ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है. साथ ही 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है, जो बेहतर रिस्पॉन्स और फ्यूल एफिशिएंसी में मदद करता है.
एडैप्टिव सस्पेंशन के साथ इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड डैम्पर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग कंडीशन और मोड के अनुसार खुद को एडजस्ट करते हैं. स्पोर्ट मोड में सस्पेंशन और भी ज्यादा शार्प रिस्पॉन्स देता है.
साइज और एक्सटीरियर हाइलाइट्स
डिजाइन कि बात करें, तो नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro दमदार और ऊंचे स्टांस के साथ पेश की गई है, जिसकी चौड़ी सतहें और शार्प लाइनें इसे सड़क पर शानदार मौजूदगी देती है. 4,755 मिमी लंबाई और 1,920 मिमी चौड़ाई के साथ यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी SUV मानी जा रही है. इसके फ्रंट में ब्लैक किडनी ग्रिल दी गई है, जिसमें Iconic Glow इल्यूमिनेशन मिलता है और इसके साथ एडैप्टिव LED हेडलाइट्स, कॉर्नरिंग लाइट्स और शैडोलाइन डिटेलिंग दी गई है. स्पोर्टी लुक को और उभारने के लिए इसमें M एयरोडायनामिक पैकेज, 20-इंच अलॉय व्हील्स और रेड M स्पोर्ट ब्रेक्स दिए गए हैं. पीछे की ओर स्प्लिट L-शेप LED लैंप, ग्लॉस-ब्लैक डिफ्यूजर और रूफ स्पॉइलर इसके एथलेटिक कैरेक्टर को और मजबूत बनाते हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro का केबिन प्रीमियम मटेरियल और मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ बेहद रिफाइंड एक्सपीरियंस देता है. इसमें ड्राइवर-फोकस्ड BMW Curved Display दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच का इंफॉर्मेशन स्क्रीन और 14.9-इंच का कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है. केबिन में Sensatec से कवर किए गए पैनल्स हाई-क्वालिटी फिनिश का अहसास कराते हैं.
फीचर्स कि बात करें, तो इसमें BMW Interaction Bar, कस्टमाइजेबल एंबियंट लाइटिंग और हेड-अप डिस्प्ले जैसे एडवांस्ड ऑप्शन मिलते हैं. सस्टेनेबल Veganza लेदर से बनी स्पोर्ट सीट्स वेंटिलेशन, लंबर सपोर्ट और बैकरेस्ट की चौड़ाई एडजस्ट करने की सुविधा के साथ आती हैं, जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक बनती है.
कंफर्ट बढ़ाने के लिए पैनोरमिक सनरूफ, रियर सनब्लाइंड्स, Harman Kardon ऑडियो सिस्टम और Travel & Comfort System के जरिए बेहतरीन कनेक्टिविटी दी गई है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें ADAS फीचर्स, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड और कई एयरबैग्स जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.
सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस
X3 30 xDrive M Sport Pro में Driving Assistant Plus और Parking Assistant Plus स्टैंडर्ड दिए गए हैं. साथ ही आठ एयरबैग, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कई एडवांस सेफ्टी सिस्टम शामिल हैं, जो सुरक्षा को और बेहतर बनाते हैं.
कलर ऑप्शन
यह SUV Brooklyn Grey Metallic, Dune Grey Metallic, Alpine White, Individual Tanzanite Blue और Black Sapphire Metallic जैसे रंगों में उपलब्ध है.
