बड़ी खबर: धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए बिल्डिंग

3 Min Read
धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Spread the love

Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. धमकी भरा ईमेल मिलते ही 28 कोर्ट बिल्डिंग और MP/MLA कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया. बम की खबर फैलते ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादियों में दहशत का माहौल बन गया. मिली जानकारी के मुताबिक, कोर्ट प्रशासन को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में बम रखे जाने और उसके विस्फोट की बात लिखी गई थी. ईमेल मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत जिला जज व पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई. डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया. पूरे कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. एहतियात के तौर पर कोर्ट के सभी प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए हैं. पुलिस की टीम कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम और वकीलों के चैंबर समेत पूरे परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ले रही है. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को फिलहाल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

हालांकि अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.
12 फरवरी को रांची डीसी ऑफिस को मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले 12 फरवरी 2026 को झारखंड की राजधानी रांची में कलेक्ट्रेट (DC) ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. यह धमकी ईमेल के ज़रिए भेजी गई थी, जिससे एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट में खलबली मच गई थी. इससे पहले रांची सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. बार-बार मिल रही इन धमकियों ने सिक्योरिटी एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. सभी जगहों पर सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है और जांच चल रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *