4 मार्च को Apple का बड़ा धमाका! सस्ता MacBook और iPhone 17e हो सकते हैं लॉन्च

2 Min Read
एप्पल इवेंट

टेक जगत की नजरें फिर से Apple पर टिक गई हैं. क्योंकि, साल 2026 में ऐपल 4 मार्च को अपने पहला इवेंट करने जा रहा है. इस इवेंट का नाम कंपनी ने “Apple Experience” दिया है. ऐपल का ये इवेंट न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई होगा. खास बात यह है कि इनविटेशन में लाइव स्ट्रीम का जिक्र नहीं है. यानी यह बड़े स्टेज शो की बजाय छोटा, इन-पर्सन ब्रीफिंग हो सकता है.

इनवाइट से मिला इशारा

इनविटेशन कार्ड पर 3D Apple लोगो पीले, हरे और नीले रंगों में दिखाया गया है. ये वही रंग हैं जो कंपनी के पहले लो-कॉस्ट MacBook के लिए लीक हुए थे. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है, कि इस इवेंट में सस्ता MacBook पेश हो सकता है.

Mac और iPad में बड़े अपडेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्प्रिंग विंडो में Apple ये प्रोडक्ट्स पेश कर सकता है:

MacBook Pro: नए M5 Pro और M5 Max चिप्स के साथ

MacBook Air: M5 चिप के साथ अपडेट

लो-कॉस्ट MacBook: A18-सीरीज चिप पर बेस्ड, किफायती ऑप्शन

iPad Air (8वीं जनरेशन): M4 चिप पर शिफ्ट

बेस iPad: A18 प्रोसेसर के साथ अपग्रेड

Studio Display का रिफ्रेश, नया Apple TV और अपडेटेड HomePod mini

iPhone 17e भी हो सकता है शामिल

मिड-रेंज सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए iPhone 17e भी पेश किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे Macs के साथ ही अनवील किया जा सकता है. यह फोन ऊपरी मिड-रेंज Android डिवाइसेज से मुकाबला करेगा और उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो प्रीमियम एक्सपीरियंस कम कीमत में चाहते हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *