Chandra Grahan 2026: साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक कब से? जानें सही समय

3 Min Read
एआई सांकेतिक तस्वीर
Spread the love

Chandra Grahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा इस बार सिर्फ होलिका दहन के कारण खास नहीं है. 3 मार्च 2026 को इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. धार्मिक दृष्टि से यह संयोग महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में पड़ेगा. इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट रहेगी और यह भारत में दिखाई भी देगा. ऐसे में जब यह भारत में दिखाई देगा, तो इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा.

कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण?

यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा. भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरुआत 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगी. ग्रहण शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. भारत में यह ग्रहण चंद्रोदय के समय दिखाई देगा, इसलिए कई स्थानों पर लोग इसे प्रत्यक्ष देख सकेंगे.

सूतक काल कब से शुरू होगा?

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू माना जाता है. इस गणना के अनुसार 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक प्रभावी हो जाएगा. ग्रहण समाप्त होते ही यानी शाम 6 बजकर 46 मिनट पर सूतक काल भी खत्म हो जाएगा.

सूतक काल में क्या न करें?

सूतक को धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील समय माना जाता है. इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. जैसे-

  • मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं,
  • भगवान की प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं किया जाता,
  • पूजा, हवन, यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठान नहीं होते,
  • नया काम शुरू करना टाला जाता है,
  • खाना पकाने और भोजन करने से भी परहेज किया जाता है,
  • आमतौर पर लोग इस समय ध्यान, मंत्र जाप या शांत मन से ईश्वर का स्मरण करते हैं.

भारत में कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में नजर आएगा. हालांकि देश के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर इसकी दृश्यता सीमित हो सकती है. उत्तर-पूर्व भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों को छोड़कर, बाकी जगहों पर चंद्रोदय के समय ग्रहण देखा जा सकेगा.

क्यों है इस ग्रहण का महत्व?

होलिका दहन और चंद्र ग्रहण का एक साथ पड़ना धार्मिक रूप से विशेष माना जाता है. पूर्णिमा की रात, ग्रहण का योग और सूतक का प्रभाव इसे आस्था की दृष्टि से अहम बना देता है. ऐसे समय में संयम, नियम और शुद्धता का विशेष ध्यान रखने की परंपरा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *