LATEST NEWSRELIGION

बेडरूम में शीशा लगाने से पहले पढ़ लें ये नियम, नहीं तो बिगड़ सकता है घर का माहौल

Spread the love

Vastu Tips for Mirror: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर वस्तु ऊर्जा को प्रभावित करती है. सही दिशा और स्थान पर चीजें रखने से सकारात्मक माहौल बनता है, जबकि गलत जगह रखने से नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है. इन्हीं वस्तुओं में एक है शीशा. दिखने में साधारण, लेकिन वास्तु के अनुसार इसका असर घर की ऊर्जा पर गहरा माना जाता है. खासकर बेडरूम में शीशा लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जानिए यहां की बेडरूम में शीशा लगाना चाहिए या नहीं.

बेडरूम में शीशा क्यों वर्जित माना जाता है?

वास्तु मान्यता के मुताबिक, शीशा घर के पांच तत्व पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल और आकाश के संतुलन से जुड़ा होता है. इसलिए इसे सोच-समझकर लगाना जरूरी है. कहा जाता है कि यदि बेडरूम में शीशा इस तरह रखा जाए कि उसमें बिस्तर दिखाई दे, तो इससे दांपत्य जीवन और मानसिक शांति पर असर पड़ सकता है. कई लोगों का मानना है कि इससे तनाव और बेचैनी बढ़ती है, जिससे नींद भी प्रभावित हो सकती है. इसी कारण बेडरूम में शीशा लगाने से मना किया जाता है.

अगर बेडरूम में रखना जरूरी हो तो क्या करें?

आजकल ज्यादातर घरों में ड्रेसिंग टेबल बेडरूम में ही होती है. ऐसे में यदि शीशा वहीं लगाना मजबूरी हो, तो कुछ सावधानियां अपनाई जा सकती हैं. जैसे कि-

  • शीशे को कमरे की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना बेहतर माना जाता है.
  • ध्यान रखें कि उसमें बिस्तर का प्रतिबिंब न दिखे.
  • शीशा खिड़की के ठीक सामने भी न लगाएं.
  • इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर संभावित नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है.

कहां लगाना शुभ माना जाता है?

वास्तु के अनुसार डाइनिंग एरिया में, खासकर डाइनिंग टेबल के सामने शीशा लगाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. साथ ही यह भी जरूरी है कि शीशे में कूड़ा, अव्यवस्था या गंदगी का प्रतिबिंब न दिखे. माना जाता है कि शीशा जिस चीज को दर्शाता है, उसकी ऊर्जा को बढ़ा देता है. इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें. धब्बेदार या टूटा हुआ शीशा वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है. सही दिशा, साफ-सफाई और सावधानी के साथ लगाया गया शीशा घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *