JHARKHANDLATEST NEWSRANCHI

ED दफ्तर में पुलिस की दबिश से हड़कंप, रांची में बढ़ी सुरक्षा, CISF तैनात, इलाका छावनी में बदला

Spread the love

रांची: गुरुवार सुबह रांची में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब रांची पुलिस जांच के सिलसिले में Enforcement Directorate (ED) के रीजनल ऑफिस पहुंची. एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर जांच करते नजर आए. पुलिस की मौजूदगी के चलते ईडी दफ्तर और आसपास का इलाका पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया.

इस कार्रवाई की वजह पेयजल विभाग में कार्यरत क्लर्क संतोष कुमार की शिकायत है. संतोष ने एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के नाम पर उन्हें कार्यालय बुलाया, उनके साथ मारपीट की और जबरन बयान देने का दबाव बनाया. मामला दर्ज होने के करीब 24 घंटे बाद रांची पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज करते हुए सीधे ईडी कार्यालय का रुख किया. हालांकि, पुलिस के पहुंचने के समय ईडी के अधिकारी दफ्तर में मौजूद नहीं थे.

Jharkhand Bandh: सोमा मुंडा हत्याकांड से लोगों में उबाल, 17 जनवरी को झारखंड बंद का किया ऐलान

मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है. संतोष कुमार ने ईडी के सहायक निदेशक (द्वितीय) प्रतीक और सहायक शुभम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ मारपीट कर सिर फोड़ा गया और बाद में साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की गई. शिकायत सामने आते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया.

Ranchi Breaking: लापता अंश-अंशिका रामगढ़ में मिले, SP खुद लेने रवाना

संभावित तनाव और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए झारखंड पुलिस ने ईडी कार्यालय के बाहर घेराबंदी कर दी है. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं, ईडी ने अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की, जिसके बाद Central Industrial Security Force (CISF) को भी कार्यालय के बाहर तैनात कर दिया गया है. पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

निपाह वायरस: पश्चिम बंगाल में मिले दो संदिग्ध, अलर्ट मोड पर झारखंड, जानें कैसा फैलता है संक्रमण

सुबह से ही सदर डीएसपी संजीव बेसरा और एयरपोर्ट थाना प्रभारी ईडी कार्यालय के भीतर मौजूद हैं. वहीं, मामले की तकनीकी जांच के लिए सिटी डीएसपी सी. रमन के नेतृत्व में Forensic Science Laboratory (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है. FSL की टीम कार्यालय परिसर से सैंपल कलेक्ट कर रही है, ताकि लगाए गए आरोपों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके. प्रशासन का कहना है कि पूरी जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *