शुरू होने वाला है Amazon Great Republic Day Sale, स्मार्टफोन से लेकर टीवी-फ्रिज सब मिलेगा सस्ते में

2 Min Read
अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल
Spread the love

Amazon Great Republic Day Sale 2026: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि, क्ल 16 जनवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस साल की पहली सेल Amazon Great Republic Day Sale शुरू होने वाली है, जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज, फैशन और रोजमर्रा की जरूरतों के प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट मिलने वाली है. हर सेल की तरह इस बार भी अमेजन का रिपब्लिक डे सेल बजट में शानदार डील्स लेकर आ रहा है. वहीं, अगर आप अमेजन के प्राइम मेंबर हैं, तो फिर आप इस सेल में जबरदस्त छूट का फायदा उठा सकते हैं.

स्मार्टफोन और गैजेट्स पर बड़ी छूट

अमेजन के इस सेल में टॉप ब्रांड्स जैसे iPhone, Samsung, OnePlus स्मार्टफोन्स से लेकर बजट स्मार्टफोन्स पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी ग्राहक सस्ते में खरीद सकते हैं.

टीवी और होम अप्लायंसेज होंगे सस्ते

स्मार्टफोन्स और गैजेट्स के अलावा, अगर आप नया स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या माइक्रोवेव खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए सही मौका है. अमेजन रिपब्लिक डे सेल में इन प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और एक्स्ट्रा कैशबैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

फैशन और लाइफस्टाइल में भी धमाका

वहीं सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स ही नहीं, बल्कि फैशन कैटेगरी में भी आप बड़ी बचत कर सकते हैं. कपड़े, जूते, घड़ियां, बैग और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 50% तक या उससे ज्यादा की छूट मिल सकती है.

बैंक ऑफर और Prime मेंबर्स को एक्स्ट्रा फायदा

अमेजन के इस सेल में ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर से लेकर EMI ऑप्शन भी इस सेल में मिलेगा. वहीं, Amazon Prime मेंबर्स को सेल में जल्दी एंट्री और एक्सक्लूसिव डील्स का फायदा मिलेगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *