LATEST NEWSTECHNOLOGY

WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे, जानिए किन फीचर्स के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली

Spread the love

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp अपने रेगुलर यूजर्स के लिए पेड यानी प्रीमियम प्लान लाने की तैयारी कर रहा है.

WhatsApp की शुरुआत साल 2009 में हुई थी. उस समय ऐप इस्तेमाल करने के लिए फीस देनी पड़ती थी. बाद में साल 2016 में कंपनी ने यह चार्ज हटा दिया और ऐप को पूरी तरह फ्री कर दिया, तब से अब तक WhatsApp पर्सनल यूज के लिए मुफ्त है. लेकिन अब जल्द ही इसके लिए पैसे देने पड़ सकते हैं.

प्रीमियम प्लान की हो रही टेस्टिंग

WaBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp अपने नॉर्मल ऐप में एक पेड प्लान की टेस्टिंग कर रहा है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए होगा जो ऐप में ज्यादा कंट्रोल और कस्टम फीचर्स चाहते हैं. प्रीमियम वर्जन में एक्स्ट्रा स्टिकर्स, नए थीम्स, अलग आइकन ऑप्शन और खास चैट नोटिफिकेशन साउंड मिलने की संभावना है.

ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा

फिलहाल WhatsApp में यूजर्स सिर्फ तीन चैट ही पिन कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीमियम प्लान में यह लिमिट बढ़ाई जा सकती है. यानी यूजर्स ज्यादा जरूरी चैट्स को ऊपर पिन कर पाएंगे. यह फीचर अभी बीटा वर्जन में कुछ लिमिटेड यूजर्स के लिए वेटलिस्ट के जरिए उपलब्ध है.

फ्री यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं

WhatsApp का प्रीमियम प्लान पूरी तरह ऑप्शनल होगा. यानी अगर कोई यूजर सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहता तो भी ऐप के जरूरी फीचर्स फ्री ही रहेंगे. मैसेज भेजना, कॉल करना, फोटो और वीडियो शेयर करना और प्राइवेसी सेटिंग्स जैसे फीचर्स पहले की तरह बिना किसी चार्ज के चलते रहेंगे.

पहले से मौजूद है बिजनेस मॉडल

WhatsApp पहले से ही WhatsApp Business के जरिए पेड सर्विस देता है. यह खासतौर पर बिजनेस और कंपनियों के लिए बनाया गया है. फ्री WhatsApp Business में अकाउंट को पांच डिवाइस तक जोड़ा जा सकता है. वहीं पेड प्लान में यह लिमिट बढ़कर दस डिवाइस हो जाती है. साथ ही कस्टम वेब पेज, प्रोडक्ट शोकेस और टीम में चैट बांटने जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

लॉन्च डेट और कीमत पर सस्पेंस

फिलहाल WhatsApp ने प्रीमियम प्लान की लॉन्च डेट या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. कंपनी ने फीचर्स की फाइनल लिस्ट भी अभी साझा नहीं की है. हालांकि, टेस्टिंग से साफ है कि WhatsApp नए कमाई के रास्ते तलाश रहा है. लेकिन साथ ही वह अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बेसिक सर्विस को फ्री बनाए रखने की योजना पर भी कायम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *