BUSINESSINDIA

Union Budget 2026: तीन कर्तव्यों पर आधारित है बजट 2026, विकास, सुधार और युवाशक्ति पर फोकस

Spread the love

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह उनका लगातार नौवां बजट भाषण है. भारत के वित्तीय इतिहास में यह पहली बार है, जब केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जा रहा है.

रिटोरिक नहीं, रिफॉर्म्स’ पर जोर, 7.2% GDP ग्रोथ का दावाUnion Budget 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार ने केवल बयानबाजी (रिटोरिक) के बजाय ठोस सुधारों (रिफॉर्म्स) को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि इसी नीति का परिणाम है कि भू-राजनीतिक संकटों के बावजूद भारत 7.2 प्रतिशत की GDP वृद्धि दर हासिल करने में सफल रहा है.

उन्होंने आगे कहा, “पिछले 12 वर्षों में भारत की आर्थिक यात्रा स्थिरता से चिह्नित रही है. वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में भी यह स्थिरता साफ तौर पर दिखाई दी है. सरकार ने हमेशा शब्दों से ज्यादा काम को तरजीह दी और दूरगामी आर्थिक सुधारों को लागू किया.”

तीन ‘कर्तव्यों’ पर आधारित है बजट 2026

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 तीन ‘कर्तव्यों’ (Kartavyas) पर आधारित है:

प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर आर्थिक विकास को तेज और स्थायी बनाना

देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करना

हर परिवार, समुदाय और क्षेत्र को संसाधनों व अवसरों तक समान पहुंच देना

उन्होंने कहा, “यह तीन-स्तरीय दृष्टिकोण एक सहयोगी इकोसिस्टम की मांग करता है. यह एक युवाशक्ति-प्रेरित (Yuva Shakti-driven) और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है.”

केंद्रीय बजट 2026: विकास, सुधार और युवाशक्ति पर फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 के दौरान FY27 के लिए सरकार के मुख्य एजेंडे और बड़े ऐलानों की जानकारी दी. उन्होंने साफ किया कि यह बजट सुधारों, निवेश और समावेशी विकास पर केंद्रित है.

FY27 के लिए सरकार के प्रमुख एजेंडे

वित्त मंत्री के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 में सरकार का फोकस इन तीन अहम क्षेत्रों पर रहेगा:

रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार
भारत में ‘चैंपियन MSMEs’ का निर्माण
रणनीतिक आर्थिक क्षेत्रों (Strategic Economic Regions) का विकास

इन कदमों का उद्देश्य देश की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना और दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करना है.

बायोफार्मा सेक्टर को बड़ी राहत, ₹10,000 करोड़ का ऐलान

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बायोफार्मा सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ के आवंटन का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना के तहत अगले पांच वर्षों में ₹10,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिससे भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने का लक्ष्य है.

इसके तहत देशभर में 1,000 मान्यता प्राप्त क्लिनिकल ट्रायल साइट्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा. बायोफार्मा इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा

वित्त मंत्री ने कहा, “सरकार ने विकास को तेज करने और प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए व्यापक सुधार किए हैं. हाल के समय में 350 से अधिक सुधार लागू किए गए हैं. सुधारों की एक्सप्रेस पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है.”

SME सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड

बजट 2026 में छोटे और मझोले उद्यमों (SME) को मजबूती देने के लिए ₹10,000 करोड़ के SME ग्रोथ फंड का प्रस्ताव रखा गया है. इससे MSME सेक्टर को पूंजी, विस्तार और रोजगार सृजन में मदद मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *